महंत ने मां महामाई दाई मंदिर में मत्था टेककर करी क्षेत्र की खुशहाली की कामना
महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष, कांग्रेस नेत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन के नेतृत्व में हुआ था कन्या भोज का आयोजन
शक्ति– शक्ति शहर में जन सेवा,समाज सेवा, रचनात्मक तथा धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा द्वारा 9 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर शक्ति शहर की आदि शक्ति मां महामाई दाई मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पहुंचकर स्वयं कन्याओं को भोज करवाया तो वहीं मां महामाया देवी मंदिर में मत्था टेकते हुए नवरात्रि पर्व पर पूजा- अर्चना की, साथ ही क्षेत्र की खुशहाली की भी कामना की

इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रीना नरेश गेवाडीन के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे तथा महामाई दाई मंदिर परिसर में उपस्थित कन्याओं को जहां भोज करवाते हुए कन्या पूजन किया गया एवं उन्हें खीर, पूड़ी,सब्जी खिलाई गई,इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी का एक विशेष महत्व होता है, तथा हम सभी नवरात्रि पर्व पर मां जगदंबे भवानी की आराधना के माध्यम से पूरे क्षेत्र की खुशहाली एवं प्रगति की कामना करते हैं, इस दौरान पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष, कांग्रेस नेत्री श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन ने कहा कि महिला जागृति शाखा द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व पर कन्या भोज का कार्यक्रम करवाया जाता है, तथा इस वर्ष भी कन्या पूजन के माध्यम से यह कन्या भोज का कार्यक्रम करवाया जा रहा है, तथा रीना नरेश ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर मां जगदंबा भवानी तथा आदिशक्ति मां महामाया देवी की कृपा सदैव हम सब पर बनी रहे ऐसी हम सभी प्रार्थना करते हैं एवं आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी माता रानी की आराधना करते हैं

मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा 9 अप्रैल को आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम में महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रीना नरेश गेवाडीन, रितु अग्रवाल सचिव, मीनू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मंजूला अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, बिंदु नरेश अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, उषा अग्रवाल, मुनिया अग्रवाल, रंजना गोयल रंजू, मीना अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, ममता अग्रवाल सहित काफी संख्या में महिला जागृति शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

साथ ही लिनेश क्लब शक्ति के भी सदस्य इस कन्या भोज कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्होंने भी कन्या पूजन एवं कन्या भोज का कार्यक्रम संपन्न कराया तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के शक्ति आगमन के दौरान कांग्रेसी नेताओं द्वारा भी उनका स्वागत किया गया तथा मां महामाया देवी मंदिर में कांग्रेस नेताओं में भी पहुंचकर पूजा अर्चना की