असम के विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने देवांगन समाज के उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन के निवास पर धार्मिक संगठनो के प्रमुखों के साथ किया भोजन, देवांगन परिवार ने किया विधायक जी का स्वागत

सक्ति- भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर असम राज्य से शक्ति विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने 27 अगस्त को भाजपा शक्ति नगर मंडल के महामंत्री एवं देवांगन समाज के उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन के निवास पर पहुंचकर देवांगन परिवार से मुलाकात की, इस दौरान गोविंद देवांगन के निवास पर शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रमुखों के साथ भोजन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें श्री हनुमान मंदिर सेवा परिवार सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे

तथा विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया, साथ ही उन्हें बताया कि आज केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने धर्म के क्षेत्र में जो काम किया है वह एक ऐतिहासिक पहल है, अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी का विशालकाय मंदिर का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है एवं आज सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने ऐतिहासिक कार्य किया है, इस अवसर पर देवांगन परिवार शक्ति के वरिष्ठ एवं मेहर लखनलाल देवांगन, वार्ड क्रमांक-12 की पार्षद विजया देवांगन, देवांगन समाज के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल शक्ति के महामंत्री गोविंद देवांगन सहित उनके परिवार जनों ने विधायक जी का अभिनंदन स्वागत करते हुए कहा कि आज आपके आगमन से हम सभी प्रफुल्लित हैं, एवं असम प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर काम किया है एवं मां कामाख्या देवी की पुनीत पवित्र नगरी से आप हमारे शक्ति पहुंचे हैं हम आपका अभिनंदन करते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *