कान्स 2026 | दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शामिल Cannes Film Festival में इस बार भारतीय सितारों की मौजूदगी लगातार चर्चा में बनी हुई है। अलिया भट्ट और अलिया भट्ट के बाद अब हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सर्राफ ने कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई है।
78 वर्षीय अभिनेता अशोक सर्राफ की कान्स अपीरियंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनके शाही अंदाज और सादगी भरे व्यक्तित्व की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पत्नी संग रेड कार्पेट पर पहुंचे अशोक सर्राफ
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के छठे दिन अशोक सर्राफ अपनी पत्नी निवेदिता सर्राफ के साथ रेड कार्पेट पर नजर आए।
इस दौरान अभिनेता ने सफेद रंग की जोधपुरी के साथ ब्लैक पैंट और सनग्लासेज में क्लासिक लुक कैरी किया, जबकि उनकी पत्नी पारंपरिक मराठी अंदाज में बेहद आकर्षक दिखाई दीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।
‘करण अर्जुन’ से लेकर ‘हम पांच’ तक छोड़ी अलग पहचान
अशोक सर्राफ हिंदी और मराठी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं। करन अर्जुन में निभाए गए उनके “मुंशी” किरदार को आज भी दर्शक याद करते हैं। इसके अलावा दूरदर्शन के लोकप्रिय शो हम पांच में भी उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया था।
फिलहाल अशोक सर्राफ मराठी सिनेमा में सक्रिय हैं और लगातार काम कर रहे हैं।
बैंक क्लर्क से बने स्टार अभिनेता
एक पुराने इंटरव्यू में अशोक सर्राफ ने बताया था कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले वे बैंक में क्लर्क की नौकरी किया करते थे। अपनी मेहनत और अभिनय प्रतिभा के दम पर उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक खास पहचान बनाई।
अब कान्स 2026 में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार उम्र के हर पड़ाव पर अपनी अलग छाप छोड़ते हैं।