प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत लौटी हैं। निक जोनस संग शादी कर लॉस एंजिलस में सेटल हो चुकी एक्ट्रेस पूरे तीन साल बाद अपने देश वापस आई हैं। ऐसे में उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। काम के सिलसिले में मुंबई आई प्रियंका बीते दिन मरीन ड्राइव पहुंचीं और वहां जमकर मस्ती की। अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने मारीन ड्राइव विजिट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें व्हाइट पैंट और क्रॉप टॉप पहने एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वीडियो में प्रियंका समुद्र किनारे देसी स्टाइल में मस्ती और हुड़दंग करते हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट के एक्ट्रेस ने बताया कि विदेश में रहते हुए उन्होंने मुंबई को बहुत मिस किया। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका ने कहा, पुराने अड्डे पर मस्ती की…चाहे एक मिनट के लिए ही सही मुंबई मैंने तुम्हें बहुत याद किया! अब काम पर वापस लौटते हैं।
इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी से मां बनने की जानकारी शेयर की थी। ऐसे में जब मुंबई लौटीं तो फैंस ने उनसे बेटी मालती के बारे में पूछा, लेकिन एक्ट्रेस भारत बिना बेटी और पति के पहुंचीं।