मैं बेटी बनकर आजीवन चंद्रपुर के लोगों की सेवा में रहूंगी- संयोगिता सिंह जूदेव

2 मार्च को युद्धवीर की श्रद्धांजलि सभा में जुटे हजारों लोग

सक्ती– मैं जब जूदेव परिवार में शादी होकर आई तो मुझे मेरे ससुर जी ने कहा कि तुम्हारा घर चंद्रपुर ही है, तथा मैंने भी सदैव चंद्रपुर में बहु रानी की हैसियत से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, किंतु अब मैं चंद्रपुर के क्षेत्रवासियों की बेटी बनकर आजीवन सेवा करूंगी,उक्ताशय की बातें 2 मार्च को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा मुख्यालय के अघोर आश्रम के सामने स्थित मैदान में आयोजित स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव जी की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने कही, संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा कि जूदेव परिवार ने सदैव राजनीति के क्षेत्र में सेवा की है, तथा मेरे पति युद्धवीर ने भी दो बार आप सभी के आशीर्वाद से विधायक के रुप में आपके बीच सेवा की है, एवं संयोगिता सिंह जूदेव ने विगत कई दशकों से राजनीति के क्षेत्र में जूदेव परिवार के योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला, श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय,छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग के प्रभारी कृष्ण कुमार राय, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, बेलतरा विधायक एवं जांजगीर-चांपा जिले के संगठन प्रभारी रजनीश सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता,अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, जांजगीर-चांपा जिले के सह संगठन प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी, भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व सांसद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले, पामगढ़ के पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े,पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया,जगन्नाथ पाणिग्राही, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, कोषाध्यक्ष जयपुरिया,जिला मंत्री गोपी सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष घाशीराम अग्रवाल, मालखरौदा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा, कोटमी मंडल अध्यक्ष पितांबर पटेल, चंद्रपुर मंडल अध्यक्ष रुद्र कुमार मेहर,अड़भार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव,नेतराम चंद्रा,प्रमुख रूप से मौजूद रहे, श्रद्धांजलि सभा से पूर्व अतिथियों ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित किया तथा इस दौरान जय जूदेव, जय जूदेव, के नारों से पूरा कार्यक्रम गूंज उठा, कार्यक्रम का मंच संचालन जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने किया,तथा आगंतुक अतिथियों का चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पार्टी कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारी,जिला पंचायत सदस्य एवं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया

श्रद्धांजलि सभा में हजारो की संख्या में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे हुए थे, एवं कार्यक्रम को मंच पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल, कृष्ण कुमार राय, गिरधर गुप्ता, रजनीश सिंह, इंद्रजीत सिंह गोल्डी,सहित बड़े नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते हुए स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव एवं स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव को स्मरण करते हुए उनके द्वारा राजनीति के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला, साथ ही दिलीप सिंह जूदेव को भी अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व बताया तथा चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी पार्टी नेताओं ने आभार व्यक्त किया श्रद्धांजलि सभा में आगमन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य सभी नेताओं का चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया तथा श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का भी विशेष योगदान रहा,जिन्हें मंच के माध्यम से संयोगिता सिंह जूदेव ने एक-एक नाम लेकर पार्टी पदाधिकारियों के हाथों से सम्मानित भी करवाया वही श्रद्धांजलि सभा के दौरान महिलाओं की संख्या भी काफी देखी गई तथा श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला सहित विभिन्न मोर्चा ,प्रकोष्ठओं के सभी जिले मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य एवं शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी काफी संख्या में मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *