अरुणा ने संभाला अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा के अध्यक्ष का पदभार

13 अप्रैल को कमला हरी एवेन्यू शक्ति में संपन्न हुआ नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, पूर्व अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल के सफलतम कार्यकाल के लिए सदस्यों ने किया उनका आभार व्यक्त

नवनियुक्त अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने शपथ ग्रहण करते ही मैं भी दुर्गा अभियान की करी शुरुआत

शाखा द्वारा 22 अप्रैल से शक्ति में किया जाएगा तीन दिवसीय निशुल्क समर डांस कैंप का आयोजन

क्ति-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष पद पर चुनी गई  अरुणा अग्रवाल ने 13 अप्रैल को विधिवत नए सत्र के लिए अपना पदभार ग्रहण कर लिया, इस दौरान जहां शक्ति शाखा की पूर्व अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल के भी सफलतम कार्यकाल को एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोगों ने याद करते हुए उनकी सक्रियता के लिए उनका आभार व्यक्त किया

तो वही नवनियुक्त अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने शपथ ग्रहण के बाद अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रारंभ किए गए मैं भी दुर्गा अभियान के तहत शक्ति शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित नवनिर्मित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में जाकर नवजात कन्याओं को रोली- तिलक लगाया तथा उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप राशि एवं मां दुर्गा भवानी की चांदी की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया, तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह कार्य राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ किया है, तथा अरुणा अग्रवाल ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित स्थाई कार्यक्रमों, अस्थाई कार्यक्रमों के तहत शक्ति शाखा भी निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करेंगी एवं समय-समय पर हम सभी जन सेवा, समाज सेवा, जन हित, समाज कल्याण के कार्य करते हुए इस शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सक्रिय शाखा के रूप में स्थापित करेंगे

वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के 13 अप्रैल को संपन्न शपथ ग्रहण समारोह के दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे,तथा सभी ने सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प भी लिया, वही नवनियुक्त अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल की सक्रियता को देखकर शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, तथा सभी ने कहा है कि अरुणा अग्रवाल पूर्व में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांत के बाल विकास प्रमुख के रूप में भी सक्रियता के साथ अपनी सेवाएं एवं योगदान दे चुकी है, तथा उनके कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में बाल विकास के क्षेत्र में  उषा अग्रवाल के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हो चुका है, तथा विगत दिनों शक्ति में संपन्न प्रांतीय अधिवेशन के दौरान भी अरुणा अग्रवाल को उनकी सक्रियता के लिए प्रांतीय स्तर पर सम्मानित किया गया था

वही अरुणा अग्रवाल भी कहती हैं कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के गठन का उद्देश्य पूरे देश में जनहित के काम करना, तथा सेवा के कार्य करना है, एवं हम सभी मिलजुल कर इस कार्य को करेंगे तथा लोगों को समय-समय पर जागरूक करते हुए अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी करेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *