बिलासपुर। रेलवे ने दो ट्रेन 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस व 22827 पूरी-सूरत साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का चार स्टेशनों में आगमन व प्रस्थान का समय बदला है। मध्य रेलवे के भुसावल रेल मंडल अंतर्गत आने वाले इन चारों स्टेशनों के यात्रियों को इससे राहत मिलेगी। उनकी सुविधा को देखते हुए ही रेलवे यह निर्णय लिया है।
समय- सारणी में आंशिक परिवर्तन की यह व्यवस्था लागू हो गई है। इसके तहत 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन नांदुरा स्टेशन में 19:39 बजे पहुंचकर 19:40 बजे छूटेगी। इसके अलावा मल्कापुर स्टेशन में 20:03 बजे पहुंचकर 20:05 बजे छूटेगी। 22827 पूरी-सूरत साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भुसावल स्टेशन में 21:00 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 21:05 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी। जयगांव स्टेशन में भी बदले समय पर पहुंचेगी।
इसके तहत पहुंचने का समय 21:27 बजे निर्धारित है और 21:30 बजे छूटेगी। रेलवे समय- समय पर इस तरह के बदलाव करती है। उद्देश्य केवल यात्रियों को सुविधा देना होता है। रेलवे का मानना है कि इन स्टेशनों में ट्रेन के बदले समय पर अधिक से अधिक यात्री लाभान्वित होंगे और गंतव्य तक सफर करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। हालांकि यह बदलाव भुवासल रेल मंडल का है।
जिसकी जानकारी सभी रेलवे को भेजी गई है। जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भी शामिल है। ताकि यहां के यात्रियों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके और परिचालन समय के अनुसार यात्रा की योजना बना सके। यह स्थाई व्यवस्था है, जो आगामी आदेश तक लागू रहेगी। इसके तहत दोनों ट्रेन अब इसी बदले समय पर पहुंचेगी और छूटेगी।