कोरोना देश में तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। वहीं लगातार टीवी कलाकार और बॉलीवुड अभिनेताओं के कोरोना पॉजिटिव पाएं जाने की खबरें सामने आ रही हैं। साथ ही सेलेब्स के कोरोना को मात देकर ठीक होने की भी जानकारी सामने आ रही हैं।
अब मंगलवार को 39 वर्षीय टीवी कलाकार अर्जुन बिजलानी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। अभिनेता ने अपने कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर दी है। जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन बिजलानी कार में बैठकर अभी तो पार्टी शुरू हुई है पर थिरकते रहे हैं। वही अभिनेता की वीडियो पर लिखा, जब आपका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आए और उसके बाद पार्टी शुरु। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, केवल एक ही जगह है, जहां आप पार्टी कर सकते हैं वो आपकी कार।
24 दिसंबर को आए थे पॉजिटिव
बता दें कि अर्जुन को बीते साल 24 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया था कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्हें अभी हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में कर लिया था।