मनमानी: टोहड़ा में मिडिल स्कूल के प्रधान अध्यापक ने शाला विकास समिति को जानकारी दिये बगैर बनवा रहा अतिरिक्त कक्ष…..

16 जून तक बननी थी अतिरिक्त कक्ष लेकिन अभी तक अधूरी……

ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर उठाए सवाल….

तिल्दा। ग्राम पंचायत टोहड़ा के मिडिल स्कूल के प्रधान अध्यापक,शिक्षक, स्कूल समन्वयक के मिली भगत से अतिरिक्त स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है वो भी बिना शाला विकास समिति को सूचना दिए व अनुमति लिए बिना , जिसकी सूचना मिलते ही अध्यक्ष व सरपंच खुबदास वैष्णव ग्रामीणों को लेकर स्कूल पहुंचकर जायजा लेने पहुंचा, जिसमे प्रधान अध्यापक , शिक्षक, समनव्यक द्वारा ग्रामीणों एवम अध्यक्ष व सरपंच को सीधा प्रताड़ित करते हुुए कहा की आपका गांव में बहुत रेपोटेशन खराब है इस प्रकार से स्कूल मीटिंग में कहना और साथ ही साथ गांव वाले और आपके बिना सहयोग से हम लोग बीईओ /बीआरसी के आदेशानुसार बना सकते है इस प्रकार से अपमान जनक व्यवहार किया गया l

           
इस सभी की सूचना बीइओ ऑफिस पहुंचकर बीआरसी के अधिकारी को दिया गया, जिसके फलस्वरूप वहां के अधिकारी ने प्रधान अध्यापक को साफ साफ चेतावनी दिया गया की बिना स्कूल के अध्यक्ष ,सरपंच ,ग्रामीणों के सहयोग लिए बिना आप निर्माण कार्य नहीं करवा सकते ,सभी को सम्मान पूर्वक बुलाकर शिकायत को दूर करके निर्माण कार्य करवाने की चेतावनी बीआरसी द्वारा प्रधान अध्यापक को दिया गया जिसके बाद भी शिक्षको ने मीटिंग बुलाकर किसी भी प्रकार का बैठक नहीं बुलाया न ही कुछ जानकारी प्रदान किया और कार्य को मनमानी पूर्वक करते रहा और किसी भी प्रकार से स्कूल अध्यक्ष सरपंच ग्रामीण को इसके संबंध में किसी भी प्रकार से जानकारी सूचना नहीं देते हुए कार्य को किया जा रहा है और अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है‌।

जबकि अतिरिक्त भवन 16 जून तक निर्माण कराना अंतिम तिथि था ऐसा मिडिल स्कूल के शिक्षको द्वारा बताया गया और वह भी निर्माण नहीं हो पाया है , जिनसे गांव के ग्रामीण जनप्रतिनिधि हम सब यह मांग करते है की ऐसे शिक्षक गण जो गांव की गरिमामई सदस्यों की मान सम्मान को नजर अंदाज करके अपना मनमर्जी से फर्जी टाइप से शासन के नियम के विरुद्ध कार्य करने वाले शिक्षको के खिलाफ शासन से यह मांग करते है की समय से पहले अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य नहीं हो सका इस पर कड़ी कार्यवाही करे,मिडिल स्कूल के शिक्षको का अपमान जनक रवैया को देखते हुवे उनका स्थानांतरण करके नए शिक्षको को पदस्थ करने की मांग करते है, जिनसे स्कूल और हमारे गांव की मर्यादा बनी रहे।

”राशि की जानकारी मैं आप को स्कूल मे दे सकता हूं फोन पर नहीं बनेगा, मैं आप को फोन में नहीं बता सकता हूं ,इनकी राशि शिक्षा विभाग से आयी है , शाला विकास समिति के सदस्यों की सहमति में हस्ताक्षर हैं।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *