सकती– महिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा जिला एवं शक्ति जिले की अध्यक्ष गीता देवांगन ने दोनों जिलों के 14 ब्लॉक में महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की है,जिसमे शक्ति शहर अध्यक्ष विजया जायसवाल, शक्ति ग्रामीण अध्यक्ष कौशल्या कमलेश,जैजैपुर अध्यक्ष रीना तिवारी, हसौद अध्यक्ष इंदिरा लहरें, डभरा अध्यक्ष तुलसी साहू, मालखरौदा अध्यक्ष नमिता जस्ययसवाल, अकलतरा शहर अध्यक्ष निधि शर्मा, अकलतरा ग्रामीण अध्यक्ष सावित्री वस्त्रकार, बलौदा अध्यक्ष कविता डहरिया,बम्हनीनडीह अध्यक्ष शशी पटेल,नवागढ़ अध्यक्ष अंजूलता साहू, पामगढ़ अध्यक्ष शकुंतला यादव,चांपा अध्यक्ष शमिष्ठा कंसारी, जांजगीर अध्यक्ष हेमलता राठौर, को बनाया गया है
गीता देवांगन ने उपरोक्त समस्त नियुक्तियां छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष फूलों देवी नेताम की स्वीकृति एवम सहमति से की है, तथा गीता देवांगन ने कहा है कि जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जा रही है, तथा प्रदेश संगठन के निर्देश पर समय-समय पर बैठकों का आयोजन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा,वही ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर नए पदाधिकारियों को कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है