142 शिक्षित युवाओं को शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति

जशपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा तथा बिरहोर जनजाति के 142 शिक्षित युवाओं को शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इस पर गुप्तेश्वर राम गांव सारधापाट, पकरी टोली, तहसील सन्ना निवासी ने मुख्यमंत्री बघेल का आभार प्रकट किया है। गुप्तेश्वर राम विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा वर्ग से आते हैं। सहायक शिक्षक की नौकरी मिलने पर अत्यंत प्रसन्न हैं।

गुप्तेश्वर राम 12वीं तक की पढ़ाई की है। पहले वाह अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार उन्हें सहायक शिक्षक की शासकीय नौकरी मिली है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज अपने कक्ष से वीडियो कॉल के माध्यम से बात करके गुप्तेश्वर सिंह को बधाई देकर हालचाल जाना। साथ ही समाज को आगे बढ़ाने एवं अच्छा से कार्य करने शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *