अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप की झलक दिखलाते हुए थ्रोबैक फोटो साझा की

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप की झलक दिखलाते हुए एक फोटो साझा की है, जो कि जमकर वायरल हो रही है। बता दे कि ये फोटो अभी की नहीं है। ये तो थ्रोबैक फोटो है। जो अनुष्का की बेटी वामिका के जन्म के पहले की है। अनुष्का ने दो फोटो को मिलाकर एक ट्विस्ट के साथ पोस्ट साझा की है। जिसे देख सब हैरान रह रहे हैं।

दरअसल, अनुष्का शर्मा एक फोन का एड कर रही हैं। टेक्नोलॉजी अपग्रेड करते हुए उन्होंने ये फोटो साझा की तो यूजर्स देख कह उठे – वाह भाभी जी। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि आप कोई और ब्रांड बोलती हैं, विराट भाई कुछ और हम कौन सा फोन लें। इस तस्वीर को साझा कर अनुष्का शर्मा ने लिखा- ‘समय उड़ जाता है, अपग्रेड होते चलो।

 

 

अनुष्का शर्मा और विराट की बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। वो दो साल की हो चुकी हैं। बता दे कि इससे पहले, अनुष्का और विराट को मुंबई में एक प्रसूति क्लिनिक में जाते हुए देखा गया था, जिसने तुरंत फैंस का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि जब इस बारे में पूछा गया, ”क्या कोई अच्छी खबर आने की उम्मीद है?” तो जोड़े ने विनम्रता से किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *