विदेशी अंदाज़ में अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपना जन्मदिन मना रही अनुराग की लाड़ली

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने धमाकेदार तरीके से अपना 21वां जन्मदिन मनाया. आलिया ने अपने रॉकिंग बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज अपने इंस्टा हैंडल पर फैंस संग साझा कर दिया है. सेलिब्रेशन की फोटोज में बैलून की खूबसूरत डेकोरेशन, केक, कुकीज, कप केक्स सहित कई यमी खाने की चीजें दिखाई दे रहे है. इन सभी चीजों के साथ आलिया का जन्मदिन का सेलिब्रेशन खूब शानदार रहा.

आलिया को किस करते नजर आए उनके बॉयफ्रेंड: आलिया ने अपने बर्थडे सेलेब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कर दी है. इनमें से एक तस्वीर सबसे खास है. इस खास फोटो में आलिया के बॉयफ्रेंड Shane Gregoire बालकनी में उन्हें किस करते हुए दिखाई दे रहे है, जबकि आलिया फनी फेसेस बनाती हुई नज़र आ रही है. वहीं, सेलिब्रेशन की दूसरी फोटोज में आलिया अपनी मित्रों संग भी पोज देते हुए दिखाई दे रहे है आलिया की बर्थडे पार्टी की फोटोज साफ बयां कर रही हैं कि उन्होंने अपने मित्रों संग कितना खूबसूरत और फन टाइम स्पेंड कर रही है.

आलिया ने दोस्तों को कहा थैंक्यू: बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए आलिया ने अपने सभी मित्रों को धन्यवाद दिया है. आलिया ने फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 21st बर्थडे डंप. मैं सारे स्वीटेस्ट बर्थडे डीएम्स, एडिट्स और मैसेजेस के लिए सभी का थैंक्यू  बोलना चाहती हूँ. मैं आप सभी की बहुत शुक्रगुजार हूं. मौजूदा हालातों के बावजूद, जिन लोगों ने मेरे बर्थडे स्पेशल बनाया उन सभी का धन्यवाद. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया की बर्थडे पार्टी से उनकी बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर मिसिंग रहें, हालांकि, मिड नाइट में बर्थडे केक काटते वक़्त खुशी कपूर ने आलिया को वर्चुअली विश किया था और वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करके आलिया को बर्थडे विश भी कर चुकें है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *