तीसरी लहर से निपटने 120 केंद्रों में होगा कोरोनारोधी टीकाकरण

दुर्ग। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए दुर्ग निगम में टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्ड में एक सौ 20 केंद्र बनाकर 18 और 19 जनवरी को टीकाकरण महाअभियान के तहत बंपर टीकाकरण करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए महापौर और निगमायुक्त लोगों ने अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने की अपील कर रहे है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए तीसरी लहर से बचाव के लिए 60 वार्डो में दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 60 वार्डो में 120 केंद्र बनाए गए है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण और तीसरी लहर को रोक और नियंत्रण करने के लिए 18 प्लस आयु वर्ग के हितग्राहियों को द्वितीय खुराक के लिए महाअभियान में अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रातः सात बजे से उक्त महाअभियान प्रारंभ किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *