कश्मीर में एक और हिंदू की हत्या, मचा बवाल

जम्मू: जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां आतंकी निरंतर हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को दहशतगर्दों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे। इससे पहले दहशतगर्दों ने कुलगाम में ही हिंदू महिला टीचर का गोली मारकर क़त्ल कर दिया था।

कहा जा रहा है कि विजय कुमार कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक मे तैनात थे। दहशतगर्दों ने उस पर गोलीबारी कर दी। तत्पश्चात, उनकी मौत हो गई। वह राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले थे। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन आरम्भ कर दिया है। घाटी में आतंकी निरंतर हिंदू नागरिक और सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में बडगाम में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट तथा कुलगाम में महिला टीचर के क़त्ल के विरोध में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। कश्मीरी पंडितों की मांग थी कि सभी प्रवासी सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर तैनात किया जाए।

वही जम्मू प्रशासन ने दहशतगर्दों की वारदातों को देखते हुए बुधवार को पीएम विशेष पैकेज के तहत कश्मीर में तैनात प्रवासियों तथा जम्मू संभाग के अन्य कर्मचारियों को घाटी में 6 जून तक सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करने का आदेश भी जारी किया था। आदेश के अनुसार, कश्मीर संभाग में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत तैनात अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर तैनात किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *