किरन्दुल अरविंद महाविद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

किरंदुल- लौहनगरी किरंदुल स्थित शासकीय अरविंद महाविद्यालय में दिनांक 31 जनवरी को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2022-23 का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में एनएमडीसी किरंदुल के महा प्रबंधक पी. प्रसाद , विशिष्ट अथिति के रूप में एनएमडीसी किरंदुल के वरिष्ठ प्रबंधक,सिद्धि बाबू, एएमएनएस के एजीएम सीएसआर डॉ. तेजप्रकाश, सुरक्षा प्रमुख सुधीर तिवारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य शारदा दर्रो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती की चित्रछाया में माल्यार्पण के साथ कि गयी। तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा बहुत ही शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गई।


महाविद्यालय की प्राचार्य शारदा दर्रो ने छात्र छात्राओं एवम स्टाफ द्वारा पाई गई उपलब्धिया से अवगत कराया एवं आगामी परीक्षाओं हेतु छात्र-छात्राओं प्रोत्साहित किया। महा प्रबंधक पी. प्रसाद एम एंड एस ने छात्र-छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी को प्रोत्साहित किया। अथितियों के द्वारा शहीद महेंद्रकर्मा विश्विद्यालय से गोल्ड मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं को जिसमे पंकज निषाद, सरस्वती काटेल, धनमती, रवि एवं दीपशीखा, राष्ट्रीय स्तर पर पॉवर लिफ्टिंग में मेडल लाने वाले छात्राएं दीपाली सरकार, शिप्रा विश्वाश एवं शोभा बघेल को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अथितियों के हांथो से वार्षिक खेलखुद में भी अव्वल आने वाले 70 छात्रों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी सहायक प्राध्यापक बिंदू ठाकुर,सहायक प्राध्यापक डॉ. तंजीन आरा खान रजनी मंडल, प्रियंका नाग, रवि रंजन, सुखराज नरेटी, मनीष कुमार, एवं अतिथि व्याख्याता डॉ. ममता रात्रे, शैलेन्द्र साहू, सुष्मिता साना, हुर्रा मंडावी, शामिला भासकर, ह्यूमन पटेल एवं समस्त स्टाफ मौजूद थे। कार्यक्रम में मंच संचालन शीतल बघेल के द्वारा किया गया एवं छात्र- छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *