बालोद– राजस्थान के जयपुर में महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल में आयोजित आईपीएससी गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप में जिले की गुरुर निवासी अनन्या सिन्हा ने गोल्ड मैडल जीत जिले के मान बढ़ाया हैं। साथ ही इनकी टीम ने पूरा मैच 2-0 से जीत कर ट्राफी पर कब्जा भी जमाया। आप को बता दे कि अनन्या सिन्हा संजारी बालोद की वर्तमान विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा की बेटी है। जहाँ एक ओर अनन्या की इस उपलब्धि ने जिले को गौरवान्वित किया है तो वही दूसरी ओर अनन्या की इस उपलब्धि के बाद घर पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। वर्तमान में अनन्या रायपुर के राजकुमार कालेज में पढ़ाई कर रही है। जहा उनकी टीम हॉकी खेलने जयपुर के महारानी गायत्री देवी स्कूल में आयोजित प्रतिष्ठित आईपीएससी गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप खेलने गई थी। जहा उन्होंने गत चैंपियन मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स सोनीपत को फाइनल में 2-0 से हरा दिया।