भिलाई में बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, पुलिस ने जांच शुरू की

भिलाईनगर। नेवई थाना अंतर्गत गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करने पर अज्ञात व्यक्ति ने करीब 18 लाख रुपए बिना जानकारी के निकाल लिए. 28 अगस्त को बुजुर्ग की रिपोर्ट पर नेवई पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है.

नेवई पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जयतराम चंदेल (76 वर्ष) निवासी सड़क नं 04 आशीष नगर पूर्व नेवई में रहता है. उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 7 जुलाई 2025 को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए किरायेदार आकाश सिंह ने प्रार्थी के मोबाइल में किराये की रकम डालने के लिए ऑनलाइन गूगल पे डाउनलोड कराया और 7032 रुपए भेजे उसके पश्चात 1 रुपए के तीन बार खाते से पैसे आकाश सिंह ने सिखाने के उद्देश्य से अपनी पत्नी के खाते में ऑनलाइन भेजे उसके पश्चात से विभिन्न किश्तों में यूपीआई के माध्यम से यूनियन बैक के खाता से कुल 6,72,603 रुपए एवं एसबीआई बैंक के खाता से विभिन्न किश्तों में कुल 10,96, 941 रुपए खाताधारक की बिना जानकारी के बिना किसी अज्ञात व्यक्ति द्धारा निकालकर जयंत राम चंदेल के साथ धोखाधड़ी की गई है. प्रार्थी की जानकारी के बगैर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुरूपयोग कर कुल 17,69,544 निकालकर धोखाधड़ी की है. जयतराम चंदेल की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ नेवई पुलिस ने धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *