रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अहम कैबिनेट बैठक मंगलवार 26 मई को आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की यह बैठक शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े अहम फैसलों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।
बैठक को लेकर मंत्रालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय प्रस्तावों को लेकर सरकार बड़े निर्णय ले सकती है।