राज्यों के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं हैं। आज ही के दिन 1 नवंबर हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल की स्थापना हुई थी। अमित शाह ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर ट्वीट करते हुए कहा कि बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूँ कि आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुंचेगा।

वहीं मध्यप्रदेश के बारे में लिखा कि संस्कृति, अध्यात्म और प्राकृतिक सौन्दर्य के अद्भुत संगम की भूमि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। मध्य प्रदेश ने विकास और सुशासन को चरितार्थ कर लोक कल्याण के नए माप दंड स्थापित किए हैं, प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी कामना करता हूं। अमित शाह ने छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्ध संस्कृति व खनिज संपदा से संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की खुशहाली व प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।

वहीं एक और ट्वीट में शाह ने कहा कि कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। हमें कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र की प्रगति में कन्नड़ के योगदान पर गर्व है। मेरी कामना है कि लोग हमेशा खुश और समृद्ध रहें। इसके अलावा उन्होंने आंध्र प्रदेश को भी बधाई दी और कहा कि आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई। आंध्र प्रदेश अपनी अद्भुत संस्कृति और महान हृदय वाले लोगों के लिए जाना जाता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में आंध्र प्रदेश का और विकास होगा।

केरल के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने ट्वीट किया कि केरल में मेरी सभी बहनों और भाइयों को केरल जन्म दिवस की शुभकामनाएं। मैं केरल के लोगों की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। यह खूबसूरत राज्य अपनी आगे की यात्रा में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए। गौरतलब है कि ये सभी 6 राज्य 1 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मानते हैं। इसी दिन इन राज्यों का पुनर्गठन किया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *