एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. अफवाह है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है. इन सबको छोड़ एक्ट्रेस स्पेन में वेकेशन मनाती नजर आ रही हैं. इस वेकेशन में उनकी स्टोरी पर एक मिस्ट्री मैन भी नजर आए, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर मलाइका के अर्जुन को छोड़ नए लड़के को डेट करने की खबरें उड़ने लगी हैं.
