राज्यपाल रमेन डेका से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट, यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

रायपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आगामी माह बिलासपुर में प्रस्तावित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान IIMUN की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी साझा की गई। यह संस्था देश के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

प्रस्तावित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संवाद, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना है। राज्यपाल को कार्यक्रम में आमंत्रित करना इस आयोजन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *