यूनान, स्पेन और नेपाल के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपे परिचय पत्र

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में यूनान, स्पेन और नेपाल के राजदूतों से उनके परिचय पत्र स्वीकार किए।

राष्ट्रपति भवन सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपने वाले राजनयिकों में यूनान के राजदूत जॉर्जियोस पेटमेजाकिस, स्पेन के राजदूत अल्फ्रेडो मार्टिनेज सेरानो और नेपाल के राजदूत डॉ. निश्छल नाथ पांडे शामिल रहे।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह के दौरान तीनों देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

गौरतलब है कि किसी देश में नियुक्त राजदूत अपने पदभार ग्रहण करने की औपचारिक प्रक्रिया के तहत मेजबान देश के राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपते हैं। यह राजनयिक संबंधों की एक महत्वपूर्ण औपचारिक परंपरा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *