फैंस के साथ स्टार्स भी हुए हिना खान के इस लुक के दीवाने, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा हिना खान (Hina Khan) उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने बोल्ड लुक एवं फैशन सेंस के लिए हर ओर से लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। हिना खान के इसी अंदाज के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। हिना खान अपने दिलकश अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हिना अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। आए दिन वह अपनी फोटोज एवं वीडियो साझा करके प्रशंसकों को दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में हिना की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें साझा की है। जिसमें उन्हें ब्लैक कलर की गाउन के ऊपर ब्लेजर पहने देखा जा रहा हैं। इसके साथ ही हिना ने सिल्वर कलर की इयररिंग्स भी पहनी हैं। इस फोटोशूट में हिना ने ब्लैक कलर की हाई हिल्स पहन रखी हैं। अपने कंप्लीट लुक के लिए हिना ने ग्लौसी मेकअप किया हैं तथा बालों का बन बनाया हैं। जिसमें वह बहुत ग्लैमरस दिखाई दी हैं।

वही इन फोटोज में हिना ने कई अलग-अलग पोज दिए हैं। हिना इन फोटोज में कभी ऊपर तो कभी नीचे देख कर पोज दे रही हैं। हिना ने अपनी कातिलाना अदाओं से प्रशंसकों को दीवाना कर दिया हैं। अब प्रशंसकों को हिना का ये लुक बहुत पसंद आ रहा हैं। हिना की इन फोटोज में कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल चुके है। वहीं प्रशंसकों ने कमेंट करते हुए हिना की प्रशंसा की हैं। प्रशंसकों के साथ कई स्टार्स ने भी हिना खान प्रशंसा की हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *