अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने कि एनडीए राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

राष्ट्रीय स्तर पर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों से कराया  द्रौपदी मुर्मू को अवगत

भारत की सीमाओं में तैनात जवानों के लिए बहनों की ओर से हस्तनिर्मित राखी एकत्र कर भेजने के अभियान की भी दी जानकारी

सक्ति– अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने 15 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के राजधानी रायपुर आगमन पर अपने सदस्यों के साथ उनसे मुलाकात की, इस दौरान  अरुणा अग्रवाल के साथ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश बाल विकास संयोजक मधु अग्रवाल, रायपुर शाखा अध्यक्ष  अनीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे

इस दौरान अरुणा अग्रवाल ने राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शाल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा अरुणा अग्रवाल ने कहा कि भारत देश में पहली बार अनुसूचित जनजाति वर्ग से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी आपको घोषित किया गया है, जो कि निश्चित रूप से एक प्रसन्नता का विषय है, तथा इस अवसर पर हम सभी आपको आपकी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं,एवं आप राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होकर इस राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करें ऐसा हम सभी चाहते हैं

इस दौरान रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीरा बथवाल द्वारा प्रेषित उनके सम्मान में स्वागत संदेश को भी उन्हें भेंट किया गया साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की 700 शाखाओं के माध्यम से किए जा रहे कार्यों से भी उन्हें अवगत कराया गया एवं श्रीमती अरुणा अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत की सीमाओं में तैनात वीर जवानों के लिए बहनों की ओर से हस्त निर्मित राखियां भी एकत्र कर भेजने का अभियान प्रारंभ किया गया है तथा इस कार्य में भी संगठन की बहने उत्साह के साथ काम कर रही हैं

तथा इस अवसर पर राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा द्वारा किए गए इस आत्मीय सम्मान एवं स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया साथी द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आपके संगठन द्वारा चलाए जा रहा यह अभियान निश्चित रूप से प्रशंसनीय है एवं आप सभी इसी उत्साह के साथ राष्ट्र की तरक्की के लिए एवं समाज के कल्याण के लिए कार्य करें तथा जन सेवा के कार्य में सदैव तत्पर होकर आगे बढ़े

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *