आलिया भट्ट ने अपनी यादगार साल 2022 से शेयर कीं अनदेखी झलक, देखें वीडियो

आलिया भट्ट के लिए साल 2022 बेहद शानदार रहा है। इस साल ने उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ को यादगार बना दिया है, क्योंकि उन्होंने अप्रैल में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी रचाई और बीते महीने एक प्यारी-सी बेटी को जन्मदिन दिया है।

अब बुधवार को उन्होंने अपने फैंस के साथ इस यादगार साल की कुछ अनदेखी झलक साझा की हैं।   आलिया भट्ट ने बुधवार को आपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2022 की जर्नी को दिखाया है। इस वीडियो को उन्होंने अलग-अलग तस्वीरों को मर्ज कर बनाया है।

वीडियो में उनकी शादी से लेकर त्योहार सेलिब्रेशन और प्रेगनेंसी के दौरान की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं। आलिया ने इस वीडियो रील को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, तस्वीरें जो कभी आप तक नहीं पहुंची।

यहां देखें वीडियो

हाल ही में IMDb ने टॉप 10 भारतीय सिनेमा के सितारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें आलिया को मोस्ट पॉपुलर सितारों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है तो ऋतिक रोशन ने छटवा स्थान हासिल किया है और केजीएफ स्टार यश ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, साउथ के सुपरस्टार धनुष ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *