विदेशों में भी हैं अक्षय कुमार के पास आलीशान घर, जानें- कितने करोड़ के मालिक हैं खिलाड़ी

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 9 सितंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार आज फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाते हैं। अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में 3 दशक गुजार चुके हैं। अक्षय कुमार को सुपरस्टार के साथ सबसे महंगे एक्टर का भी टैग मिला हुआ है। 2020 की ‘फोर्ब्स मैग्जीन’ के मुताबिक अक्षय कुमार दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। एक्टर की लग्जरी लाइफ की बात करें तो आज उनके पास करोड़ों की गाड़िया और आलीशान बंगले हैं। भारत में ही नहीं देश बल्कि विदेशों में भी उन्होंने कई घर खरीदे हुए हैं। आईए एक नजर डालते हैं खिलाड़ी कुमार की इस प्रोपटी पर।  अक्षय कुमार हर साल 2591 करोड़ रुपये कमाते हैं। वह एक फिल्म के लिए 100-110 करोड़ रुपये तक भी चार्ज करते हैं।

मुंबई में अक्षय कुमार पास है चार घर

साल 2001 में अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी कर अपना घर बसा लिया था और मुंबई शहर में एक आलीशान घर रखीदा था। अक्षय कुमार मुंबई के जुहू में एक खूबसूरत घर है। जहां वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह एक घर समुद्र के पास है जो डुप्लेक्स है, जिसमें एक लिविंग रूम, एक होम थियेटर, डाइनिंग एरिया और वाक इन क्लोजेट है। इस घर में एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का ऑफिस भी है जो घर के फर्स्ट फ्लोर पर है।

गोवा में भी है आलीशान घ

मुंबई के अलावा अक्षय कुमार के पास गोवा में भी घर है जिसे हॉलीडे होम भी कहा जाता है। खबरों की माने तो यहां अक्षय अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर आते हैं। ये घर अक्षय ने करीब एक दशक पहले खरीदा था। इस 5 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये घर गोवा के बग्गा बीच पर है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *