श्रावण मास में अखंड रामायण का आयोजन

दंतेवाड़ा. सावन का माह धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिला मुख्यालय में भक्तिमय वातावरण निर्मित करने संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ कलश स्थापना कर रामायण पाठ प्रारंभ किया गया। इस अखंड रामायण में पाठ करने बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंच रहे हैं।

 
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से प्रति माह बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हुनमान मंदिर में समिति द्वारा अखंड रामायण का पाठ किया जाता है। शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक ये पाठ किया जाता है। सावन मास के अंतिम शनिवार की सुबह करीब 9 बजे पाठ प्रांरभ किया, रविवार को इसका भव्य समापन किया जाएगा। समापन पर हवन पूजन तथा भक्तों के लिये भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक लोगों से अखंड रामायण पाठ में पहुंचने का आग्रह किया है, साथ ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने भी लोगों से अनुरोध किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *