मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल-
सक्ती-अग्रवाल सेवा समिति शक्ति द्वारा 25 दिसंबर को शहर के स्टेशन रोड स्थित कमला हरी एवेन्यू में दो दिवसीय अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, इस अवसर पर 25 दिसंबर की सुबह उद्घाटन सत्र दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर समय छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हुए, इस दौरान मंच पर अन्य अतिथियों में अग्रवाल सेवा समिति के संरक्षक लखन लाल अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, ओम प्रकाश बंसल एवं दिनेश अग्रवाल प्रमुख थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश अग्रवाल ओम मेटल, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय शिक्षण समिति कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल,अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल प्रमुख थे, इस दौरान आगंतुक अतिथियों का स्वागत अग्रवाल सेवा समिति शक्ति के छेदीलाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल जेपी जनरल, हरिओम अग्रवाल पुस्तक, हरिओम अग्रवाल ओम मेटल,गोपालचंद्र अग्रवाल गल्ला,सुरेश अग्रवाल बाघ बीड़ी,मुरारी अग्रवाल भोलू, अमर अग्रवाल महामाया, शंकरलाल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल राजू,सहित महिला टीम के भी सदस्यों ने किया, आगंतुक अतिथियों का बैच लगाकर माल्यार्पण के साथ रोली तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत किया गया कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन हरिओम अग्रवाल, सीए दिनेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से देते हुए अग्रवाल सेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी एवं इस परिचय सम्मेलन के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया वही कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज अग्रवाल समाज दानवीर समाज के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान स्थापित किया हुआ है, तथा हम सभी को मिलजुल कर समाज के सेवा कामों को आगे बढ़ाना है, एवं जयसिंह अग्रवाल ने शक्ति को नवीन जिले का दर्जा मिलने पर भी सभी को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आज उनकी सरकार ने शक्ति को जिले का दर्जा दिया है एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रयासों से यह सौगात मिली है, कार्यक्रम को संरक्षक ओमप्रकाश बंसल, रामअवतार अग्रवाल, सीए दिनेश अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए विस्तार पूर्वक वर्तमान समय में परिचय सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा कहा कि आज परिचय सम्मेलन की आवश्यकता सभी समाज बंधुओं को महसूस हो रही है एवं हम सभी को अपने विवाह योग्य बच्चों को समय पर उनकी सही उम्र में विवाह करना चाहिए एवं आज समाज में जो लड़के- लड़कियों में अंतर आ रहा है वह काफी चिंतनीय है, कार्यक्रम को अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल,छूरी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सरसींवा के अध्यक्ष, सारागांव के बजरंग अग्रवाल, बाराद्वार के रमेश सिंघानिया,अधिवक्ता महेश अग्रवाल,अमरलाल अग्रवाल कॉन्ट्रेक्टर, जगदीश बंसल, पूजा डालमिया, हेमलता बंसल ने भी संबोधित करते हुए

विस्तारपूर्वक परिचय सम्मेलन को लेकर की जानकारी दी तथा आगंतुक समाज बंधुओं का स्वागत किया,कार्यक्रम के दौरान आगंतुक अतिथियों का नगर वासियों की ओर से भी अभिनंदन किया गया एवं कार्यक्रम में वैवाहिक परिचय सम्मेलन पत्रिका का विमोचन भी मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल के हाथों किया गया तथा परिचय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी समाज बंधु अभिभावक अपने विवाह योग्य बच्चों के साथ उपस्थित थे तथा प्रथम दिवस लगभग 25 प्रत्याशियों का परिचय मंच के माध्यम से करवाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रसेन जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन एवं अग्रसेन जी की आरती के साथ हुआ तथा आयोजन समिति के महिला सदस्यों में भी पूरे आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया तथा महिलाओं ने भी मंच पर आकर अतिथियों का स्वागत किया, साथ ही ग्रुप फोटो भी इस दौरान ली गई,कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित महेश शर्मा ने भी कुंडली मिलान को लेकर अपनी जानकारियां समाज बंधुओं के बीच रखी तो वही सम्मेलन में पंजीयन व्यवस्था को सफल बनाने में भी सभी सदस्यों का योगदान रहा तो वही आगंतुक अतिथियों एवं समाज बंधुओं के सम्मान में दोपहर भोजन, शाम को हाईटी एवं सुबह स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया परिचय सम्मेलन का यह कार्यक्रम 26 दिसंबर को भी कमला हरी एवेन्यू स्टेशन रोड शक्ति में जारी रहेगा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष/ अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वाले समाज बंधुओं का भी स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट कर मंचस्थ अतिथियों के हाथों से सम्मानित किया गया
