जॉन अब्राहम के बाद अब एकता कपूर हुईं कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस का वैरिएंट ओमिक्रोन देश में तेजी से पैर पसार रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार बॉलीवुड सेलेब्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया, राहुल रवैल के बाद अब सोमवार को फिल्म निर्मता एकता कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

इस जानकारी को फिल्म निर्माता ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है। अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए। फैंस को अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सारी सावधानी बरतने के बावजूद मुझे कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मैं ठीक हूं और मैं सभी से अनुरोध करती हूं, जो लोगों मेरे संपर्क में आए हैं। वो अपना कोरोना टेस्ट करा लें और सुरक्षित रहें।’

एकता की इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर आने के बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोग चौंक गए हैं। वही सेलेब्स लगातार पोस्ट पर कमेंट कर ईश्वर से जल्द ठीक होने की प्रार्थाना कर रहे हैं। वही रविवार को जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया को रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अपने और पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *