Raipur में IPL के बाद इंटरनेशनल तड़का: भारतीय महिला टीम जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, तीन T20 मैचों की तैयारी

रायपुर | इस साल रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी तड़का लगेगा। बीसीसीआई ने आगामी सीजन के लिए शेड्यूल जारी किया है, जिसमें भारतीय सीनियर महिला टीम अक्टूबर 2026 में जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करेगी।

यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी, जिसमें 6 सफेद गेंद के मुकाबले खेले जाएंगे। रायपुर में तीन टी-20 और वडोदरा में तीन वनडे मुकाबले होंगे।

 रायपुर में महिला क्रिकेट का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच : 

अब तक रायपुर स्टेडियम में केवल भारतीय पुरुष टीम ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह पहला मौका होगा जब महिला क्रिकेट टीम यहाँ कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी।

 जिम्बाब्वे महिला टीम का भारत दौरा : 

जिम्बाब्वे महिला टीम का यह पहला भारत दौरा होगा। दोनों देशों की महिला टीमें अब पहली बार द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आमने-सामने होंगी। इससे पहले मुकाबले केवल ICC टूर्नामेंट और क्वालिफायर तक सीमित रहे। भारतीय महिला टीम ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया।

 आगामी मैच शेड्यूल : 

रायपुर में 3 टी-20 मैच : 

16 अक्टूबर: पहला टी-20
18 अक्टूबर: दूसरा टी-20
20 अक्टूबर: तीसरा टी-20

वडोदरा में 3 वनडे मैच

23 अक्टूबर: पहला वनडे
25 अक्टूबर: दूसरा वनडे
28 अक्टूबर: तीसरा वनडे

महत्व : 

इस द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन वर्ष 2027 में **श्रीलंका में महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी** को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। यह सीरीज भारतीय महिला टीम के लिए तैयारी और रणनीति दोनों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रायपुर में IPL के बाद अब महिला क्रिकेट का यह नया तड़का स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला साबित होगा।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *