भाजयुमो के बाद अब महिला मोर्चा की रैली- बिलासपुर की महतारी हुंकार रैली में राज्य सरकार के खिलाफ बरसी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,हजारों की संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची महिला मोर्चा की बहनें

जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले से भी कार्यकर्ता पहुंचे बिलासपुर, प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा 11 नवंबर को महतारी हुंकार रैली का आयोजन छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर के नेहरू चौक में किया गया तथा पटेल ग्राउंड जगमल चौक दयालबंद बिलासपुर में सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर वहां से रैली के स्वरूप में बिलासपुर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए यह रैली आमसभा में परिवर्तित हुई, इस कार्यक्रम में पहुंची भारत सरकार की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार पर बरसते हुए प्रहार किए, इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष  शालिनी राजपूत, भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सहित प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे,तथा इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 36 जिलों से महिला मोर्चा की बहने एवं पार्टी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में पहुंचे हुए थे एवं जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल तथा शक्ति जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए तथा कार्यकर्ताओं में महतारी हुंकार रैली को लेकर काफी उत्साह देखा गया तथा बिलासपुर शहर में भी 11 नवंबर को आयोजित इस रैली को लेकर पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को भी काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *