आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र हिट होने के बाद कपूर परिवार में शुरू हुई एक्ट्रेस के बेबी शावर की तैयारी

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ दर्शको को खूब पसंद आ रही है। इस मूवी ने 5 दिन में 153 करोड़ का आकड़ा पार किया है। ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बनने जा रही है। ऐसे में कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। हर कोई बच्चे का इंतजार कर रहा है। आलिया इन दिनों प्रेग्नेंसी के तीसरे यानी की फाइनल सेमेस्टर में हैं। ऐसे में अब कपूर परिवार में शानदार जश्न होने जा रहा है।

कपूर परिवार में होगा शानदार जश्न

सोनी राजदान और नीतू कपूर अपनी लाड़ली आलिया भट्ट् के लिए एक बेबी शावर होस्ट करेंगी। इस बेबी शॉवर की खास बात होगी कि इसमे सिर्फ लड़कियां ही शामिल होंगी। खबरों कि मानें तो, “नानी और दादी की जोड़ी आलिया के लिए ऑल ‘गर्ल्स बेबी’ शॉवर होस्ट करने वाली हैं।” ये फंक्शन सितंबर के आखिरी में होगा। इस फंक्शन में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग का आना कंफर्म है। ये बेबी शावर मुंबई के बांद्रा में होगा।

आलिया भट्‌ट और रणबीर कपूर ने करीब पांच साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इस साल 14 अप्रैल को गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इस शादी में बॉलीवुड के गिने चुने सितारे ही शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने कई तस्वीरे भी पोस्ट की थी।

आलिया-रणबीर ने शादी के करीब दो महीने बाद अपने पेरेंट्स बनने की खबर को शेयर किया था। आलिया ने जून में एक सोनोग्राफी के साथ अपनी और रणबीर की फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *