भूपेश बघेल युवा मोर्चा से भयभीत- अमित साहू

दंतेवाड़ा-5 अगस्त को दंतेवाड़ा एस.डी.एम. कार्यालय का घेराव युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। दंतेवाड़ा में कार्यालय घेराव करने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू स्वयं शामिल हुए जिससे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश दोगुनी हो गई। आवराभाटा स्थित दुर्गा पंडाल में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ धरना पर बैठने उपरांत कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुए हजारों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर विरोध किया। युवा मोर्चा को रोक पाने में पुलिस प्रशासन असमर्थ नजर आई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार को युवा मोर्चा का डर सता रहा है। इसी वजह से लगातार आंदोलन कर रहे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है, प्रशासन के द्वारा युवा मोर्चा की वाल रायटिंग को मिटा दिया जाता है, पोस्टर हटा दिए जाते हैं। हम दंतेवाड़ा युवा मोर्चा के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते हैं कि यही युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने का कारण होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि कांग्रेस की झूठ बोलने की नीति को छत्तीसगढ़ के युवा समझ चुके हैं।

युवा छत्तीसगढ़ में बढ़ती हुई बेरोजगारी से परेशान हैं। यही कारण है कि प्रदेश का युवा कांग्रेस के विरुद्ध खड़ा हो चुका है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अट्टामी कमला विनय नाग, ओजस्वी मंडावी, धीरेन्द्र प्रतापसिंह, दुर्गा सिंह, मुकेश शर्मा, नंदलाल मुडामी, मुन्ना मरकाम, रामू नेताम, पायल गुप्ता, सुनिता भास्कर, दीपक बाजपाई ,कुलदीप ठाकुर, अनोज भदौरिया, युवा मोर्चा दंतेवाड़ा प्रभारी रंजीत राजा ठाकुर, रोहित कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर, महामंत्री कृष्णकांत शिवहरे, राघवेन्द्र गौतम, सुमित भदौरिया, राहुल दुबे, अभिषेक राठौर, लक्ष्मी यादव, श्रवण कड़ती, नवीन विश्वकर्मा,कामों, राज तिलक, जितेंद्र वट्टी, सेख मुर्सिद, अविनाश मिश्रा, अजय अवस्थी, राजेश नाग, बंटी टेकाम, नंदलाल नाग, कुक्कू, उद्देश , चंदन,बृजेश, निखिल, शंभू , दिनेश, रिषभ, वेणु , सुमित इत्यादि युवा मोर्चा कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *