अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिगंबर चौबे ने दी सभी अधिवक्ता साथियों को होली की शुभकामनाएं
सक्ती– अधिवक्ता संघ शक्ति द्वारा 22 मार्च को स्थानीय न्यायालय परिसर में रंग पंचमी के पर्व पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण की आराधना एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों को गुलाल का तिलक लगाकर एवं होली की टोपी पहना कर किया गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंचस्थ अतिथियों में अपर सत्र न्यायाधीश गीता नेवारे, विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी, न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री राजेश्वरी सूर्यवंशी एवं सुश्री भारती कुलदीप,नायब तहसीलदार शिव कुमार डनसेना प्रमुख रूप से मौजूद थे
इस दौरान न्यायालय परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ ढोल- नगाड़े एवं फ़ाग के गीतों के साथ हुआ,तथा अधिवक्ता संघ शक्ति के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी/ सदस्यों ने भी जहां होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की, तो वही मंच पर उपस्थित अतिथियों ने भी सभी अधिवक्ता गणों को होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की, इस अवसर पर अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे ने कहा कि होली का पर्व हम सभी के लिए खुशियों का पर्व है,अधिवक्ता संघ शक्ति के सचिव उदय कुमार वर्मा ने भी होली पर्व की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की

तथा इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अन्य पदाधिकारी/ सदस्यों सहित अधिवक्ता साथियों ने भी होली के इस कार्यक्रम में गीतों की पंक्तियों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी, तथा अधिवक्ता संघ शक्ति द्वारा आयोजित इस होली मिलन के कार्यक्रम मे अधिवक्ता संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी/ सदस्यगण, अधिवक्ता गण, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथी, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण अंचलों से भी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण मौजूद रहे

होली मिलन समारोह के इस अवसर पर अधिवक्ता संघ द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों एवं नागरिकों का आभार प्रदर्शन किया गया तथा सभी का मुंह मीठा करवाते हुए स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया, एवं होली मिलन के अवसर पर अधिवक्ता साथियों में भी काफी उत्साह देखा गया