दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली 03 एक्सप्रेस ट्रेनों का “बामरा” रेलवे स्टेशन में एवं एक एक्सप्रेस ट्रेन का बागडिही रेलवे स्टेशन अतिरिक्त ठहराव की सुविधा

रायपुर – रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली 12834/12833 हावड़ा-अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन, 13288/12387 राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन एवं 18477/18478 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस सहित 03 स्पेशल ट्रेनों का दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत “बामरा” रेल्वे स्टेशन में एवं 13288/12387 राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन का बागडिही रेलवे स्टेशन अतिरिक्त ठहराव की सुविधा 21 अक्टूबर, 2022 से प्रदान की जा रही है।
12834/12833 हावड़ा-अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का बामरा रेल्वे स्टेशन ठहराव दिया जा रहा है। 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन बामरा रेल्वे स्टेशन में 06.38 बजे पहुँचकर 06.40 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 12833 अहमदाबाद–हावड़ा बामरा रेल्वे स्टेशन में 05.46 बजे पहुँचकर 05.44 बजे रवाना होगी।
13288/12387 राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन का बामरा रेल्वे स्टेशन ठहराव दिया जा रहा है । 13288 राजेन्द्रनगर–दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन बामरा रेल्वे स्टेशन में 11.45 बजे पहुँचकर 11.47 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार 12387 दुर्ग- राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन बामरा रेल्वे स्टेशन में 14.13 बजे पहुँचकर 14.15 बजे रवाना होगी।
18477/18478 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन का बामरा रेल्वे स्टेशन ठहराव दिया जा रहा है। 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल ट्रेन बामरा रेल्वे स्टेशन में 09.42 बजे पहुँचकर 09.44 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल ट्रेन बामरा रेल्वे स्टेशन में 13.47 बजे पहुँचकर 13.45 बजे रवाना होगी।
13288/12387 राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन का बागडिही रेल्वे स्टेशन ठहराव दिया जा रहा है । 13288 राजेन्द्रनगर–दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन बागडिही रेल्वे स्टेशन में 12.02 बजे पहुँचकर 12.04 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार 12387 दुर्ग- राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस ट्रेन बागडिही रेल्वे स्टेशन में 13.59 बजे पहुँचकर 13.57 बजे रवाना होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *