10 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा 

रायपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 10 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है –

1, गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 05 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा इंदौर से 06 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
2, गाड़ी संख्या 18239/18240 कोरबा-इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 05 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा इतवारी से 06 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
3, गाड़ी संख्या 12856/12855 इतवारी-बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा इतवारी से 06 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक तथा बिलासपुर से 06 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी ।
4, गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा बिलासपुर से 05 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा रीवा से 06 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
5, गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 08 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा भोपाल से 10 अगस्त 2022 से 02 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
6, गाड़ी संख्या 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 05 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा भोपाल से 06 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
7, गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 05 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा अम्बिकापुर से 06 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
8, गाड़ी संख्या 18756/18755 अम्बिकापुर-शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अम्बिकापुर से 06 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक तथा शहडोल से 06 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
09, गाड़ी संख्या 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 15 अगस्त 2022 से 30 अगस्त 2022 तक तथा भगत की कोठी से 18 अगस्त 2022 से 02 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।
10, गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 18 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022 तक तथा बीकानेर से 21 अगस्त 2022 से 30 अगस्त 2022 तक उपलब्ध रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *