सक्ति-सक्ती विधानसभा के ग्राम कचन्दा में देवीदिन राठौर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू शामिल हुए एवं व्यासपीठ भागवताचार्य राजीव रत्न (राजू) महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया,कथावाचक राजू महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का व्याख्यान करते हुए रुक्मणी विवाह को बड़े ही सुंदर ढंग से व्याख्यान दिया,इस मौके पर सरपंच योगेश राठौर,पूर्व पूर्व सरपंच घनश्याम राठौर ,वरिष्ठ कार्यकर्ता कांशी राम राठौर, छत राम राठौर, जगन्नाथ राठौर, गोपाल राठौर, डीगंबर राठौर, कामता राठौर ,ऋषि राठौर ,रामानुज राठौर,चाणक्य राठौर, पूरन राठौर,सेवक राठौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन ने किया ध्वजारोहण
सक्ति-सक्ती विधानसभा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा में 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस में मुख्य अतिथि के रुप में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष डा.खिलावन साहू ने ध्वजा रोहण किया एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को गणतंत्रता दिवस एवं बसंत पंचमी की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए संबोधित किया,इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य धनेश्वरी कंवर, सरपंच तिलेश्वरी कुमार कंवर, दिलचंद कंवर, नंदन जयसवाल, रेखा कंवर, चंद्रिका कंवर, तथा विद्यालय के प्राचार्य छत राम कंवर मीलू सिंह पैकरा, त्रिभुवन सिंह कंवर, चंद्रमणि पांडेय, शकुंतला कंवर, दिव्या गंधर्व, दिल चंद सुमन, दीपचंद देवांगन, नर्मदा कंवर, देवानंद गवेल,रवि देवांगन ,रोहित श्रीवास, डनसेना सर ,सुरेश पटेल ,सरिता पैकरा, किरण लता रात्रे,पद्मनी कंवर शिक्षक गण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।