एमएल जैन स्कूल शक्ति से छात्रा की स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

शक्ति- पुलिस थाना शक्ति से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजकुमार सिदार निवासी बीरगाठा थाना मालखरौदा ने सक्ती थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 25 सितम्बर 2021 की सुबह उसकी बेटी श्वेता सिदार अपने स्कूटी क्रमांक CG 11 AU 7866 एक्टीवा -125 को लेकर 12 वीं कक्षा की परीक्षा दिलाने एमएल जैन हायर सेकेन्ड्री स्कूल आयी थी और स्कूटी को स्कूल के सामने गेट के पास खड़ी कर परीक्षा दिलाने हेतु जल्दीबाजी में स्कूटी की चाबी को निकालना भूल गई और स्कूल अंदर परीक्षा दिलाने चली गयी,और परीक्षा दिलाकर जब वापस करीबन 11 बजे बाहर आयी तो उक्त स्कूटी वहां नही था आसपास पता साजी करने पर पता नही चला किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके स्कूटी को चोरी ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर सक्ती थाने में अपराध क्रमांक 307/2021 धारा 379 , 34 भादवि घारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जांजगीर-चांपा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा तथा एसडीओ पुलिस सक्ती मो तस्लीम आरिफ खान , एवं थाना प्रभारी रूपक शर्मा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन पर प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना स्थल एवं उसके आसपास गली में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे से फुटेज लेकर उप निरीक्षक नवीन पटेल , आर , खगेश्वर साहू , सेवन देवांगन , दिव्यांशा गोड को रवाना होकर आरोपी पत्तासाजी कर आरोपी पिताम्बर देवांगन पिता सरहू राम देवांगन उम्र 42 वर्ष साकिन सोठी और सोनाई बाई सोनवानी पति सुदराम सोनवानी उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड नं 14 कमला हरि एवेन्यु के सामने सक्ती . वर्तमान पता आफिसर कॉलोनी सक्ती थाना सक्ती से पूछताछ करने पर घटना दिनांक समय को उक्त स्कूटी को चोरी करना स्वीकार कर बरामद करा देना बोलने पर गवाहों के समक्ष आरोपी पिताम्बर देवांगन के द्वारा चोरी गये स्कूटी वाहन की सीजी 11 ए यु 7866 होण्डा एक्टीवा -152 को एवं आरोपियां सोनाई बाई सोनवानी से उक्त स्कूटी की चाबी को पेश करने पर जप्त किया गया एवं आरोपियानों के विरूध्द धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 25 सितम्बर 2021 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय पेश किया गया,उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन पटेल , प्रधान आरक्षक कमल साह , अजय कुरे , आरक्षक खगेश्वर साह , सेवन देवांगन , नवधा कंवर , दिव्यांशा गोड , लक्ष्मीन सिदार की सराहनीय भूमिका रही

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *