जैजैपुर/ जिला शक्ति अस्तित्व में आने के बाद शक्ति जिला के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जिला सक्ती कलेक्ट्रेट एवं एस पी ऑफिस पहुंच कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और नवगठित जिला शक्ति बनने पर हार्दिक बधाई दी। जिसमें प्रमुख रुप से बिंधेश सिंह राठौर सह संगठन मंत्री, जीवन लाल साहू जिला अध्यक्ष, अमर सिंह बरेठ, भरत लाल साहू विधानसभा अध्यक्ष जैजैपुर, नरहरी बघेल विधानसभा अध्यक्ष चंद्रपुर विजय मौर्य ,टिकेश्वर चंद्रा, किशोर यादव, अशोक जांगड़े ,ईश्वर साहू ,दादू राम मनहर इस तरह से जैजैपुर, शक्ति एव चंद्रपुर इन तीनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर जिला कलेक्टर एवं एसपी को आम आदमी पार्टी की ओर से बधाई दी।