आरोपी के कब्जे से 26 पौवा देशी मसाला शराब कीमती 2600/रू का मशरूका किया गया जप्त*
तिल्दा नेवरा > तिल्दा नेवरा पुलिस को अभियान कार्यवही के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास रखे काले रंग के बैग में अवैध रूप से बिक्री करने के लिये शराब रखा है। नेवरा शराब दुकान के आगे छोटा पुलिया के पास खडा है । कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी भानू महिलांग पिता रामकुमार महिलांग उम्र 32 वर्ष सोनबरसा ( भाठा पारा ग्रामीण , जिला बलौदा बजार ) निवासी के कब्जे से 26 पौवा देशी मसाला शराब को जप्त किया जाकर आरोपी को धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 लाल उमेंद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा क्षेत्र में निजात (नशामुक्ति) कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल वर्मा तथा आरक्षक किशोर शर्मा एवं कुलदीपक वर्मा के द्वारा किया गया है।