पराधियों के दरिंदगी का शिकार हुई फिर एक महिला : शालिनी राजपूत

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उदासीनता की वजह से प्रदेश में हुई निर्भया जैसी जघन्य अपराध

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही है प्रदेश सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता। प्रदेश में लगातार छेड़छाड़ व दुराचार जैसी घटनाएं घटित हो रही है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुंभकरणीय नींद में सोई हुई है। आज प्रदेश की महिलाओं का घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जांजगीर में एक 55 वर्षीय महिला के साथ अपराधियों ने जो दरिंदगी की है वह बेहद ही शर्मनाक है। प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही की वजह से यह घटना घटित हुई है। अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधियों में अंकुश लगाने में सफल रहता व अपराधियों के मन में पुलिस प्रशासन का जरा भी भय होता तो इस तरह की घटनाएं घटित ही नहीं होती।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात का नौटंकी वाला कार्यक्रम कर रहे हैं। इसका फायदा अपराधियों को मिल रहा है क्योंकि पुलिस प्रशासन को तो मुख्यमंत्री अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम सुरक्षा के नाम पर रखे हुए हैं। प्रदेश में अपराधियों का राज कायम हो चुका है तभी तो प्रदेश में लगातार छेड़छाड़ एवं दुराचार की घटनाएं घटित हो रही है। जिस पर अंकुश लगाने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *