गर्ल गैंग संग हुआ की जबरदस्त पार्टी, एक्ट्रेस ने रेस्टोरेंट में तोड़ी प्लेटें

बॉलीवुड की डीवाज पार्टी करने का कोई भी खास अवसर अपने हाथ से नहीं जाने देती है. पार्टी अगर गर्ल गैंग के साथ हो तो मजा ही अलग लेवल का ही देखने के लिए मिलता है. बॉलीवुड की मोस्ट फेमस कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अपनी गर्ल गैंग संग खूब हंगामा मचाया है, जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस संग साझा कर दी है.

गर्ल गैंग संग फराह खान की पार्टी: फराह खान की गर्ल गैंग पार्टी का भाग बनी है. हुमा कुरैश, अदिति राव हैदरी और पत्रलेखा. फराह ने सभी अभिनेत्री संग अपनी आउटिंग की तस्वीर और वीडियोज साझा कर दी है. फोटो में हुमा कुरैशी, फराह खान और अदिति राव हैदरी ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई दिखाई दे रही है, जबकि पत्रलेखा व्हाइट प्रिंटेड ऑफ शोल्डर टॉप और डेनिम में गॉर्जियस लग रही हैं. सभी एक बड़ी सी स्माइल के साथ एक दूसरे संग पोज देती हुई दिखाई दे रहे है.

हुमा कुरैशी ने रोस्टोरेंट में तोड़ी प्लेटें:  तस्वीरों के अलावा फराह खान ने अदिति और हुमा की एक मजेदार वीडियो भी साझा कर दिया है. वीडियो में दोनों अभिनेत्री किसी रेस्टोरेंट में प्लेट्स तोड़ती हुई दखाई दे रही हैं. हुमा कुरैशी ने भी अपनी आउटिंग से अपनी सोलो पिक्चर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं. ब्लैक ड्रेस संग प्रिंटेड श्रग में हुमा सुपर स्टनिंग लग रही हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *