बालोद जिले में 59 लाख क्विंटल धान खरीदी का रखा गया लक्ष्य, नए 9 खरीदी केंद्रों में की गई वैकल्पिक व्यवस्था, वही 8 हजार से अधिक नए पंजीकृत किसान समर्थन मूल्य पर बेचेंगे धान-

बालोद- 1 दिसम्बर से शुरू होने वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। कलेक्टर जनमेजय महोबे लगातार बैठके लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित कर रहे हैं। साथ ही कमियों को दुरुस्त करने की बात कह रहे हैं। इतना ही नही स्वंय कलेक्टर अंदरूनी क्षेत्रों के खरीदी के केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं जायजा ले रहे हैं।उल्लेखनीय हो कि जिले में इस बार 9 नए खरीदी केंद्र सुरडोंगर, पटेली, खरथुली, माहुद/अ, कन्याडबरी, सिंगारपुर एवं खपरी बनाये गए है। जिसके बाद खरीदी केंद्रों की संख्या कुल 135 हो गई है। पिछले साल 1 लाख 30 हजार 880 किसानों ने धान बेचा था, लेकिन इस बार 1 लाख 38 हजार 984 पंजीकृत किसान धान बेच पाएंगे। 8 हजार से अधिक नए पंजीकृत किसानो की संख्या भी बढ़ी है। वही इस वर्ष 59 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 7 लाख क्विंटल अधिक है। पिछले 2020-21 वर्ष में 52 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिला सहकारी नोडल कार्यालय के जिला नोडल अधिकारी सत्येंद्र वैदये ने बताया कि धान खरीदी की शुरुआत से ही किसानों के खातों में पैसे डलने शुरू हो जाएंगे। किसानों द्वारा धान के साथ दिए जाने वाले बारदाने के भी पैसे साथ में डाले जाएंगे। इसके अलावा नए स्वीकृत खरीदी केंद्रों में चबूतरों का निर्माण नही हो पाया है, जिसे लेकर वहां वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। किसी केंद्र में अगर जो भी कमी है। उसे 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *