भिलाई शहर के सुपेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। साथ ही गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कार चालक और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।
ट्रक का टायर फटा, तीन घायल, आधे घंटे जाम
भिलाई फोरलेन पर ट्रक का टायर फटने से तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भिलाई की रेलवे कालोनी के पास हुई। इसके चलते फोरलेन पर रायपुर-दुर्ग के बीच आधे घंटे तक जाम लगा रहा