रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 5 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही जनहित और विकास कार्यों से संबंधित कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्री एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी बाद में आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।