भोपाल: भोपाल में मंत्रालय भवन में भीषण आग लग गई है। आग चौथी मंजिल पर लगी है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जल्दी से इमारत से बाहर निकल आए। वहीं दमकल विभाग को तुरंत मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग कैसे लगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।
#WATCH मध्य प्रदेश: भोपाल के वल्लभ भवन में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के काम में जुटी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Vcn9yTY09E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024