शहर में नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत तीसरे दिन दिन गरबे का आयोजन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया मां आदिशक्ति राज गरबा मेरी पहचान प्रेजेंटेशन के द्वारा चक्रपाणि हाई स्कूल में गरबा का तीन दिवसीय आयोजन किया गया है आखिरी दिन संदीप साहू विधायक कसडोल विकास उपाध्याय पूर्व संसदीय सचिव सुरेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कृषि कल्याण परिषद विद्याभूषण शुक्ला दिनेश यादव हितेंद्र ठाकुर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार ब गोपी साहू अध्यक्ष नगर पालिका पलारी विक्रम गिरी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बलौदा बाजार के विशेष उपस्थिति में गरबा नृत्य हुआ अतिथियों का स्वागत अर्चना ठाकुर द्वारा किया गया वीना सेंद्रे ने सभी उपस्थित दर्शकों का अभिनंदन कर गरबे में धूम मचा दी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर मां दुर्गा की स्तुति करते हुए गरबा नृत्य किया।
पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देते हैं।
गरबा की धुन पर महिलाओं और युवतियों ने देर रात तक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी रोशनी और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। शहरवासियों की भीड़ गरबा देखने और इसमें शामिल होने के लिए उमड़ पड़ी कार्यक्रम की डायरेक्टर अर्चना ठाकुर ने बताया इतनी बार मौसम ऊपर नीचे होने के बावजूद यहां पर दर्शकों की भीड़ देखकर लगता है कि यहां के निवासी कितने उत्साह के साथ गरबा को देखने आ रहे हैं उन्होंने सभी का अपने सहयोगी पुलिस प्रशासन एवं बलौदा बाजार के व्यापारियों बंधु का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को शील्ड देखकर सम्मानित किया गया जज की भूमिका में अजय मीना गुप्ता का विशेष योगदान रहा.