रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 23 जून को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट बैठक मंगलवार, 23 जून को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है।