स्वतंत्रता दिवस समारोह, धमतरी शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होने वाले अतिथियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु रूट चार्ट बनाया गया है।

समारोह में सम्मिलित होने वाले नागरिकों के लिए गौशाला मैदान धमतरी विन्ध्यवासिनी मंदिर के पीछे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। जो अतिथि घड़ी चौक से आयेगें वे अपनी वाहन रामबाग होकर गौशाला मैदान में पार्किंग करेगें एवं पैदल समारोह स्थल में जायेगें, दानीटोला से आने वाले अतिथियों सीधे गौशाला मैदान में प्रवेश कर वाहन पार्किंग करेगें एवं पैदल समारोह स्थल जाएगें।

इसी प्रकार अंबेडकर चौक व रूद्री की ओर से आने वाले अतिथि लक्ष्मी निवास से होकर ब्रह्म चौक से दाहिनें टर्न लेकर रामबाग तिराहा से गौशाला मैदान में प्रवेश कर वाहन पार्किंग करेगे एवं पैदल समारोह स्थल में प्रवेश करेगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *